
सूरत: पारिवारिक विवाद में डॉक्टर पर एसिड अटैक, आरोपी भाई गिरफ्तार
AajTak
सूरत के गोड़ादरा इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक डॉक्टर पर एसिड अटैक किया गया. इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका दावा है कि वह डॉक्टर को पारिवारिक झगड़े के लिए जिम्मेदार मानता था.
सूरत के गोड़ादरा इलाके में एक डॉक्टर पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. 23 जनवरी की रात करीब 8 बजे हुआ यह हमला पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. आरोपी ने डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर उन पर एसिड फेंका. इस घटना में डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
घटना प्रियंका मेगा सिटी इलाके की है, सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा कि आरोपी धीरूभाई एसिड की बोतल खोलकर क्लीनिक में दाखिल हुआ और डॉक्टर शामजी भाई बलदानियां पर भेंक कर फरार हो गया. डॉक्टर ने खुद को बचाते हुए आरोपी को धक्का मारा, जिससे वह गिर पड़ा. घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.
डॉक्टर पर फेंका गया एसिड
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी धीरूभाई को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी और डॉक्टर रिश्ते में भाई हैं और उनकी पत्नियां देवरानी-जेठानी हैं. डीसीपी पिनाकिन परमार के अनुसार, आरोपी धीरूभाई की पत्नी मधुबेन और डॉक्टर की बहन गीताबेन के बीच पिछले 8 सालों से पारिवारिक झगड़ा चल रहा था. धीरूभाई को शक था कि इन झगड़ों के पीछे डॉक्टर का हाथ है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.
पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया
धीरूभाई ने एसिड स्थानीय दुकान से खरीदा था और हमला करने की योजना बनाकर डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचा. पुलिस ने आरोपी के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल, डॉक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.








