
'सूरत पर कमेंट करने वालों...' यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर प्राची निगम ने ट्रोल्स से कही ये बात, दिल जीत लेगी
AajTak
UP Board 10th topper Prachi Nigam: सीतापुर की प्राची ने 600 में से 591 नंबर यानी 98.50 प्रतिशत अंक लाकर यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप किया है. उन्होंने तीन विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं.
उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में इस साल सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50% लाकर टॉप किया है. पूरे राज्य में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में टॉप करने पर स्कूल टीचर्स, दोस्तों-रिश्तेदारों ने प्राची को बधाई दी है. बेटी की इस उपलब्धि से परिवार बेहद खुश है. सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर प्राची निगम छाई हुई हैं. हालांकि इस बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को प्राची की प्रतिभा से ज्यादा उनके फेशियल हेयर ही नजर आए. कुछ यूजर्स ने प्राची के चेहरे पर बालों को लेकर काफी ट्रोल भी किया गया. जब इस पर प्राची से बात की गई तो उन्होंने ट्रोल्स को ऐसा जवाब दिया जो आपका दिल जीत लेगा.
प्राची ने सूरत और सीरत पर कमेंट करने वालों को भी दी बधाई प्राची ने कहा कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल में टॉप करने के बाद उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई. काफी लोगों ने मेरा सपोर्ट किया है, मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहती हूं और जिन लोगों को मेरी फोटो देखकर लगा कि ये कैसी लड़की है तो उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए हैं. उन्होंने आगे कहा कि सूरत और सीरत पर कमेंट करने वालों को भी बधाई, क्योंकि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता आप क्या कह रहे हैं.
प्राची ने चाणक्य का दिया उदाहरण प्राची निगम ने चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि चाणक्य की शक्ल को लेकर भी इसी तरीके की बात होती थी, लेकिन चाणक्य ने कभी उन बातों पर ध्यान नहीं दिया. उन पर भी ऐसी बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता था, उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान रखा ऐसे ही मेरा लक्ष्य भी अलग है.
यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर प्राची निगम की मार्कशीट प्राची को 600 में से 591 नंबर मिले हैं, जिसमें तीन विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं.
बता दें इस बार यूपी बोर्ड 10वीं में 89.55%, 12वीं में 82.60% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. 10वीं में 93.40% लड़कियां और 86.05% लड़के पास हुए हैं. वहीं, 12वीं में 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के पास हुए हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











