
सूरत: इनोवा से 75 लाख बरामद होते ही भागने लगा था कांग्रेस नेता, Video आया सामने
AajTak
सूरत के महिधरपुरा इलाक़े में 22 नवम्बर की रात को चुनाव आयोग की फ़्लाइंग स्क्वॉड टीम ने इनोवा कार से 75 लाख रुपये बरामद किए थे, जिस जगह से लाखों रुपये पकड़े गये थे, उस जगह के सीसीटीवी सामने आया है. इस वीडियो में कांग्रेस नेता बीएन संदीप पकड़े जाने के डर से भागते हुए नज़र आ रहे हैं.
गुजरात में विधानसभा चुनाव का प्रचार जारी है. इस बीच चुनाव आयोग की टीम लगातार कैश जब्त कर रही है. सूरत के महिधरपुरा इलाक़े में 22 नवम्बर की रात को चुनाव आयोग की फ़्लाइंग स्क्वॉड टीम ने इनोवा कार से 75 लाख रुपये बरामद किए थे, जिस जगह से लाखों रुपये पकड़े गये थे, उस जगह के सीसीटीवी सामने आया है.
इस वीडियो में कांग्रेस नेता बीएन संदीप पकड़े जाने के डर से भागते हुए नज़र आ रहे हैं. सूरत के महिधरपुरा इलाक़े की ज़दाखाड़ी मुहल्ले में जिस जगह इनोवा कार से रुपये बरामद हुए थे, उसी जगह का ये सीसीटीवी है. जिस इनोवा कार से लाखों रुपये की नगदी बरामद हुई थी, उस कार से बीएन संदीप के नाम का वीआईपी पार्किंग पास बरामद हुआ था.
इनोवा कार से उदय गुर्जर और कार के ड्राइवर फ़ेज़ मोहम्मद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. उदय गुर्जर राजस्थान में कांग्रेस से जुड़ा हुआ है. फिलहाल आयकर विभाग की टीम बरामद पैसे का हिसाब-किताब इकट्ठा कर रही है. इसके साथ ही कांग्रेस नेता बीएन संदीप से भी पूछताछ हो सकती है. यहां देखिए वीडियो-
11 नवंबर को 71.88 करोड़ रुपये हुए बरामद
इससे पहले 11 नवंबर को हुई एक जब्ती में गुजरात में 71.88 करोड़ रुपए का कैश, शराब, ड्रग्स, कीमती धातु और फ्रीबीज जब्त किया गया है. आयोग के मुताबिक में कुल 71.88 करोड़ रुपए मूल्य की जब्ती में 64.56 करोड़ रुपए मूल्य की वो चीजें हैं जो मतदाताओं को मुफ्त में बांटी जानी थी.
तब जब्त हुई सामग्री में 66 लाख रुपए की नकदी, तीन करोड़ 86 लाख रुपए कीमत की एक लाख 92 हजार लीटर शराब, 94 लाख रुपए मूल्य के ड्रग्स और एक करोड़ 86 लाख रुपए मूल्य की कीमती धातु यानी सोना आदि जब्त हुए हैं. गुजरात में 17.50 करोड़ रुपए मूल्य की नौ लाख 73 हजार लीटर शराब भी जब्त की गई है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











