
सूरत: आदिवासी इलाकों में फैला संक्रमण, ऑक्सीजन के लिए 100 KM दूरी तय कर शहर आ रहे लोग
AajTak
ऑक्सीजन और बेड की तलाश में आदिवासी इलाकों से लोग 100-100 किलोमीटर तक का सफर तय कर शहरों की ओर पहुंच रहे हैं, लेकिन शहरों में भी उन्हें ऑक्सीजन और बेड नहीं मिल पा रहा है.
गुजरात में कोरोना संक्रमण आदिवासी इलाकों में फैल गया है. ऑक्सीजन और बेड की तलाश में आदिवासी इलाकों से लोग 100-100 किलोमीटर तक चलकर शहरों की ओर पहुंच रहे हैं, लेकिन शहरों में भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. सूरत जिले के पलवाड़ा में एक मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उसे सूरत शहर के न्यू सिविल अस्पताल में आना पड़ा. हालांकि सतीश चौधरी नाम के इस मरीज की दिक्कतें यहां भी कम नहीं हुई. न्यू सिविल अस्पताल और SMIMER अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत होने से उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं मिल सकी. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार नर्मदा जिले के गंगा पारा गांव में 75 साल की जेनी नरसिंह बसावा थोड़ी भाग्यशाली रहीं, वह न्यू सिविल अस्पताल से स्वस्थ होकर बाहर निकलीं, वो इस अस्पताल में 23 अप्रैल से भर्ती थीं, वे इस अस्पताल में गंभीर हालत में पहुंची थीं, उस वक्त उन्हें सांस लेने में दिक्कत थीं, वे यहां 4 घंटे तक सफर करके पहुंची थीं.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










