
सूडान में सैन्य तख्तापलट के बाद फिर पीएम बनाए गए हमदोक, विपक्ष ने लगाया सीक्रेट डील का आरोप
AajTak
सूडान के सैन्य अधिकारियों और नेताओं के बीच प्रधानमंत्री अब्दल्ला हमदोक को पीएम पद पर बहाल करने की सहमति बन गई है. इससे नाराज विपक्ष सीक्रेड डील का आरोप लगाकर सड़क पर उतर गया है.
पिछले महीने अफ्रीकी देश सूडान में सैन्य तख्तापलट हुआ था और अब्दल्ला हमदोक को अपदस्थ कर सेना ने सत्ता अपने हाथ में ले ली थी. यहां अब सूडान के सैन्य अधिकारियों और नेताओं के बीच प्रधानमंत्री अब्दल्ला हमदोक को पीएम पद पर बहाल करने की सहमति बन गई है. इससे नाराज विपक्ष सीक्रेड डील का आरोप लगाकर सड़क पर उतर गया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











