
सुहागरात पर पति ने की ऐसी हरकत, पत्नी के पैरों तले खिसकी जमीन
AajTak
हाल ही में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है. महिला का कहना है सुहागरात पर पति ने अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो दिखाई और हम दोनों के बीच काफी ज्यादा लड़ाई भी हुई. पुलिस के सेटलमेंट के बावजूद भी हमारे बीच के झगड़े कम नहीं हुए.
शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. आज भी कई लोग शादी परिवार वालों की मर्जी से की जाती है. ऐसे में जरूरी है कि शादी के बंधन में बंधने से पहले आपको सामने वाले व्यक्ति के बारे में सभी जरूरी बातें पता हों. हालांकि, अब भारत में भी लव मैरिज का चलन काफी बढ़ गया है और लोग अपने पार्टनर के बारे में शादी से पहले ही सब कुछ पता लगा लेते हैं. इसके बावजूद भी बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें शादी के बाद ही अपने पार्टनर के बारे में चीजें पता चलती हैं.
ऐसे ही एक मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप भी काफी हैरान होंगे. पति की गर्लफ्रेंड की वजह से महिला की शादीशुदा जिंदगी खराब हो गई. महिला का कहना है कि उसका पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहना चाहता है जिसकी वजह से उसके पति का बर्ताव कभी उसके साथ अच्छा नहीं रहा. आइए जानते हैं क्या है मामला-
26 साल की एक महिला ने बताया, 'शादी की पहली रात पति ने मुझे अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो दिखाई. उसने कहा कि वह सही मायनों में गर्लफ्रेंड को ही अपनी पत्नी मानता है. गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप के चलते वह मेरे साथ काफी ज्यादा दुर्व्यवहार करता है.'
महिला ने बताया, 'तीन साल पहले मेरी अरेंज मैरिज हुई थी. शादी की पहली रात मेरे पति ने मुझे एक लड़की की फोटो दिखाई जिसे वह अपनी गर्लफ्रेंड बता रहा था. इस कारण हम दोनों के बीच काफी ज्यादा लड़ाई हुई और मेरे पति ने मुझे काफी मारा भी.' महिला ने बताया, 'मेरी रोने की आवाज सुनकर मेरा देवर आया और उसने मुझे मेरे पति से बचाया.'
महिला ने कहा, 'शादी के कुछ दिन बाद जब मैं अपने मायके आई तो मेरे ससुराल वालों ने मुझे वापस आने के लिए मना कर दिया. इसी बीच मेरे सुसराल में एक दुर्घटना हुई. मेरे पति के भाई की मौत हो गई थी. '
महिला ने कहा, 'मुझे जब अपने पति के भाई की मौत का पता चला तो मैं अपने ससुराल गई. ससुराल जाने के बाद मेरी और मेरे पति के बीच उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर फिर से काफी लड़ाई हुई और मैं अपने घर वापस आ गई. इसके कुछ ही दिनों के बाद नशे की हालत में मेरा पति मेरे घर आया और वहां उसने काफी ज्यादा हंगामा किया. इसके चलते हमें पुलिस को बुलाना पड़ा.'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












