
'सुसरालवालों की देखनी है बर्बादी, बैंक लॉकर में रखवाएं मेरी अस्थियां..', मौत से पहले बिजनेसमैन का आखिरी Video
AajTak
Jharkhand News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर के एक होटल की 7वीं मंजिल से कूदकर बिजनेसमैन राहुल ने आत्महत्या कर ली थी. अब WhatsApp के एक वीडियो के जरिए मौत के कारणों का खुलासा हुआ है. मृतक ने वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार ससुर, सास, साले और पत्नी को ठहराया.
झारखंड के जमशेदपुर में होटल से कूदकर खुदकुशी करने वाले बिजनेसमैन की मौत का खुलासा WhatsApp वीडियो के जरिए हुआ. मरने से पहले बिजनेसमैन ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया. दरअसल, बिजनेसमैन राहुल अग्रवाल ने गुरुवार की शाम बिष्टुपुर के एक होटल की 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी.
WhatsApp पर उन्होंने अपने भाई को वीडियो भेजा, जिसमें अपनी मौत की वजह का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने ससुर, सास, साले और पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा रहा है. उसका ससुर प्रदीप चूरीवाला शहर का नामी बिल्डर है. मृतक ने वीडियो में अपने भाई को कहा, मरने के बाद उसकी अस्थियों को हरिद्वार में तब तक विसर्जित ना किया जाए जब तक कि प्रदीप का पूरा परिवार बर्बाद ना हो जाए.
'इतनी बुरी नहीं थी पत्नी' मृतक राहुल ने वीडियो में कहा कि उसकी अस्थियों को बैंक के लॉकर में रखा जाए. वह वहीं से सब कुछ देखता रहेगा. प्रदीप की बर्बादी के बाद ही उसकी अस्थियों को हरिद्वार में प्रवाहित किया जाए. इसी के साथ राहुल ने वीडियो में अपनी पत्नी और बच्चों का भी जिक्र किया. उसने कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्चों से बहुत प्यार करता है. पत्नी इतनी भी बुरी नहीं थी लेकिन उसकी मां ने उसे बुरा बना दिया.
'पैसे वाले से बेटी की शादी कराना चाहता है ससुर' राहुल ने वीडियो में आगे कहा कि पैसे के लिए प्रदीप चूरीवाला कुछ भी कर सकता है. किसी पैसे वाले के साथ प्रदीप अपकी बेटी की शादी करवाना चाहता है, इसलिए मुझे प्रताड़ित कर रहा है. वीडियो में राहुल ने अपने माता-पिता और भाई से माफी मांगते हुए कहा, मैं नहीं चाहता कि आप लोग मेरी वजह से कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटें. देखें Video:
फिलहाल पुलिस को ये वीडियो हाथ लग गया है और इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









