
सुशीला को प्रेम जाल में फंसाकर बेचने की तैयारी में था अरबाज... विरोध किया तो गैंग के साथ मिलकर कर दी हत्या
AajTak
Jharkhand: साहिबगंज जिले में एक शख्स ने लड़की को प्रेम के जाल में फंसाकर मिलने के लिए अपने कमरे में बुलाया. यहां वो फोन पर किसी से उसको बेचने की बात कर रहा था. इसकी भनक लगने पर लड़की ने विरोध किया तो उसने अपनी पत्नी और अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया.
झारखंड के साहिबगंज जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक लड़की की सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच लव अफेयर हो गया. शादी का झांसा देकर युवक ने लड़की को अपने पास बुलाया और उसे बेचने की बात करने लगा. इसका लड़की ने विरोध किया तो प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.
11 जनवरी को घर से ये कहकर निकली थी
गौरतलब है कि जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के संजोरी गांव की 26 साल की लड़की सुशीला हांसदा 11 जनवरी को घर से यह कहकर निकली थी कि वो दुमका में अपनी दोस्त प्रमिला के घर जा रही है. वहां उसका एटीएम छूट गया है. इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला. फिर उसके भाई ने पुलिस में शिकायत की तो बरहेट थाना पुलिस ने प्रमिला से संपर्क किया. इस दौरान पता चला कि वो वहां पहुंची ही नहीं.
सुशीला के भाई जॉनस ने पुलिस को बताया
इस पर साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने एक टीम का गठन किया. टीम को सुशीला के भाई जॉनस ने बताया था कि पालोजोरी देवघर निवासी अरबाज आलम नाम के एक लड़के के बारे में उसकी बहन ने बताया था. इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया और तलाश शुरू की. इस दौरान पुलिस ने अरबाज आलम और उसकी पत्नी मिसलता टूडू उर्फ रेहिना बीवी को केरल से गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से दो युवतियों को भी बरामद किया. इन्हें अरबाज ने केरल में बेच दिया था.
देर रात अरबाज फोन पर कर रहा था ये बात

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











