
'सुशांत राजपूत केस जैसा न हो...', सोनाली फोगाट की डेथ के मामले में ड्रग्स कनेक्शन पर परिवार को आपत्ति
AajTak
सोनाली फोगाट की मौत के बाद ड्रग एंगल की थ्योरी पर परिवार ने आपत्ति जताई है. सोनाली के जेठ कुलदीप फोगाट ने कहा कि ये केस सुशांत सिंह राजपूत के केस की तरह न हो जाए. क्योंकि सोनाली की हत्या की गई है. उन्होंने कहा कि इंसाफ के लिए जो भी करना पड़े, वो करेंगे. हम मांग करते हैं कि सोनाली के हत्यारों को फांसी दी जाए.
टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत के बाद मामला लगातार गहराता जा रहा है. इस मामले में पहले हार्ट अटैक की बात कही जा रही थी, फिर सोनाली के परिवार ने सुधीर पर शक जाहिर किया और अब गोवा पुलिस ने ड्रग्स थ्योरी को हवा दे दी है. मौत से पहले सोनाली जिस कर्ली क्लब में मौजूद थीं. पुलिस ने उस क्लब के मालिक और ड्रग पेडलर को NDPC एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन इस मामले में परिवार का कहना है कि हम नहीं चाहते कि यह मामला भी दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के केस की तरह न हो जाए.
सोनाली के जेठ कुलदीप फोगाट ने कहा कि जिस तरह से अभी जांच की जा रही है, उससे लगता है कि हमें न्याय मिलेगा. इसके साथ ही ड्रग एंगल को लेकर कुलदीप फोगाट ने कहा कि ये मामला ड्रग तक सिमट कर नहीं रहना चाहिए, क्योंकि अगर ड्रग से मौत होती तो तुरंत हो जाती. उन्होंने कहा कि सोनाली को बाथरूर में रखा गया था, पोस्टमार्टम में भी चोटों के निशान मिले हैं. इससे जाहिर है कि उनकी हत्या की गई थी.
कुलदीप फोगाट ने कहा कि यह मर्डर केस है, ड्रग्स केस नहीं है. इस केस को ड्रग एंगल से जोड़ा जा रहा है. ड्रग केस में बाद में जमानत हो जाती है, सुशांत सिंह राजपूत के केस में भी यही हुआ था. इस केस को भी सुशांत सिंह राजपूत के केस की तरह बनाया जा रहा है.
'इंसाफ के लिए जो करना पड़े, वो करेंगे'
सोनाली के जेठ ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत को रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स दिया था. लेकिन वह अभी जेल से बाहर हैं. हालांकि ये मामला अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि सोनाली की मौत का मामला ड्रग्स के एंगल का नहीं है. बल्कि उसे मारा गया है. उन्होंने कहा कि इंसाफ के लिए जो भी करना पड़े, वो करेंगे.
'हत्यारों को फांसी दी जाए'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











