
सुलझ गया बारामती का झगड़ा! मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने शिवतारे को बदले में क्या दिया? मुंबई में देर रात हुई मीटिंग
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बारामती विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी दी गई थी. लिहाजा शिवतारे और अजित पवार को आमने-सामने बैठाकर पिछले सभी विवादों को सुलझाने का फैसला लिया गया. तीनों नेताओं ने शिवतारे से उनके निर्वाचन क्षेत्र में लंबित लगभग 11 विकास परियोजनाओं को फंड देकर गति देने का वादा किया है.
महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट को लेकर जारी महायुति गठबंधन की शिवसेना और एनसीपी अजित पवार खेमे में मतभेद आखिरकार सुलझ गया है. मुंबई में देर रात हुई एक बैठक में मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम की मौजूदगी में इस विवाद को सुलझा लिया गया. आधी रात को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर सभी नेताओं की करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई.
विजय शिवतारे ने कर दी थी बगावत
दरअसल शिंदे गुट के नेता विजय शिवतारे ने गठबंधन में बगावत कर दी थी और बारामती सीट से अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ नामांकन दाखिल करने वाले थे. बुधवार देर रात मुंबई में हुई एक मीटिंग में विजय शिवतारे को बुलाया गया. इस बैठक में सीएम एकनाथ शिंदे, दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद रहे.
अमित शाह ने एकनाथ शिंदे को सौंपी जिम्मेदारी
मीटिंग में विजय शिवतारे को मनाने की कोशिश की गई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बारामती विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी दी गई थी. लिहाजा शिवतारे और अजित पवार को आमने-सामने बैठाकर पिछले सभी विवादों को सुलझाने का फैसला लिया गया.
विकास परियोजनाओं में तेजी लाने का वादा

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











