
सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 7 करोड़ के इनामी नक्सली ने अपने 60 साथियों संग किया सरेंडर
AajTak
सीनियर नक्सली कमांडर मल्लाजोलु वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने अपने 60 कैडरों के साथ हथियार डाल दिए हैं. वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था पोलितब्यूरो का सदस्य था.
भारत को नक्सल मुक्त बनाने के अभियान में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के सीनियर कमांडर मल्लाजोलु वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति, अभय और सोनू ने 60 अन्य कैडरों के साथ हथियार डाल दिए हैं. सूत्रों के अनुसार, 70 वर्षीय वेणुगोपाल राव बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष गढ़चिरौली में औपचारिक आत्मसमर्पण करेगा.
वेणुगोपाल राव सीपीआई (माओवादी) के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय पोलितब्यूरो का सदस्य था और गढ़चिरौली में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी का प्रभार संभालता था. वह संगठन की सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का भी नेतृत्व करता था, जो महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के घने जंगलों से संचालित होता है. अबूझमाड़ के जंगल नक्सलियों के गढ़ माने जाते हैं. सुरक्षा बलों के मुताबिक वेणुगोपाल राव ने कई हाई-प्रोफाइल हमलों की साजिश रची, जिनमें 2010 का दंतेवाड़ा सीआरपीएफ हमला शामिल है, जिसमें 76 जवान शहीद हुए थे.
यह भी पढ़ें: बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED धमाका, एसटीएफ के तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, सुरक्षा बलों पर हमला और आगजनी समेत कई मामले दर्ज हैं. महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में उसके सिर पर 7 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था. वेणुगोपाल राव, मल्लाजोलु कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी का छोटा भाई है, जो 2010 में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था. उसकी पत्नी तारक्का ने 2018 में गढ़चिरौली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था.
गढ़चिरौली पुलिस के अधिकारियों ने इस आत्मसमर्पण को सुरक्षा बलों की बड़ी जीत करार दिया है, जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान से मेल खाता है जिसमें उन्होंने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को भारत से पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा था. वेणुगोपाल राव और उसके कैडरों का औपचारिक आत्मसमर्पण काउंटर-इंसर्जेंसी प्रयासों को मजबूत करेगा और मध्य एवं पूर्वी भारत में नक्सली नेटवर्क कमजोर होगा.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









