
सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को ऐसे निकालेगी NDRF की टीम, जानें- बाहर आने के बाद क्या होगा?
AajTak
उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे 41 मजदूर कभी भी बाहर आ सकते हैं. एनडीआरएफ की टीम मजदूरों तक पहुंचने वाली है. और उसके बाद अब एक-एक कर मजदूरों को बाहर निकाला जाएगा. बाहर आने के बाद मजदूरों को सीधे अस्पताल ले जाया जाएगा. सुरंग के बाह 41 एम्बुलेंस खड़ी हुई हैं.
उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन से फंसे 41 मजदूर किसी भी वक्त बाहर आ सकते हैं. सुरंग में खुदाई पूरी हो चुकी है. 800 मिलीमीटर मोटा पाइप भी डाला जा चुका है. और एनडीआरएफ की टीम भी अंदर पहुंचने की तैयारी कर रही है.
इस सुरंग में 12 नवंबर को ये 41 मजदूर फंस गए थे. इन मजदूरों को निकालने के लिए इतने दिनों से तेजी से ऑपरेशन चलाया जा रहा था. अमेरिका से बुलाई ऑगर मशीन से ड्रिलिंग भी की जा रही थी. लेकिन आखिरी की 10 मीटर की खुदाई रैट-माइनर्स ने की. और उनकी वजह से ही मजदूरों तक पहुंचना संभव हो पाया है.
एलएंडटी की टीम लीडर क्रिस कूपर का मानना है कि आज शाम पांच बजे तक मजदूर बाहर आ सकते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि मजदूरों के पास तक पहुंचने के बाद अब वर्टिकल ड्रिलिंग को रोक दिया गया है.
कैसे बाहर आएंगे मजदूर?
एक-एक करके. एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू पाइप के जरिए मजदूरों तक पहुंचने वाली है. इस टीम के पास खास पहियों वाले स्ट्रेचर हैं. इन्हीं स्ट्रेचर पर लेटाकर रेस्क्यू पाइप के जरिए मजदूरों को बाहर निकाला जाएगा.
लेकिन इन सबसे पहले इस रेस्क्यू पाइप को अच्छी तरह से साफ किया जाएगा, ताकि उसके अंदर जरा सा भी मलबा या मिट्टी न रह जाए.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







