
सुरंग में थी जाफर एक्सप्रेस, निकलते ही BLA ने पटरी को उड़ाया.... पाकिस्तान में ऐसे हाईजैक हुई 450 यात्रियों से भरी ट्रेन
AajTak
पाकिस्तान का अशांत प्रांत बलूचिस्तान एक बार फिर चर्चा में है, जहां बलोच लिब्रेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया है. इस ट्रेन में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे. बोलान के मस्काफ इलाके में सुरंग के अंदर हमला हुआ, जिसमें फायरिंग के चलते ड्राइवर जख्मी हो गया.
पाकिस्तान का अशांत प्रांत बलूचिस्तान एक बार फिर चर्चा में है. इस बार यहां बलूच लिब्रेशन आर्मी (BLA) ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है, जिसमें 450 से ज्यादा यात्री सवार थे. BLA की तरफ से कथित रूप से जारी एक बयान भी सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि अगर उनके खिलाफ मिलिट्री एक्शन लिया जाता है तो वे सभी की हत्या कर देंगे.
बलूचिस्तान प्रांत की सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि आखिर BLA ने किस तरह ट्रेन को हाईजैक कर लिया.बलूचिस्तान प्रांत प्रशासन के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि बोलान में मस्काफ के इलाके में जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया गया है. ट्रेन के ड्राइवर जख्मी हैं. सिक्योरिटी फोर्सेज इलाके में भेजी गई है. उन्होंने बताया कि पूरा पहाड़ी इलाका है और सिक्योरिटी फोर्सेज वहां पहुंच रही हैं.
बलूचिस्तान प्रांत में बताया जा रहा है कि बोलान इलाके में ट्रेन सुरंग के अंदर पहुंची, जब यह हमला हुआ. ट्रेन सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई थी. मसलन, ट्रेन सुरंग नंबर 8 में ट्रेन जैसे ही पहुंची तो ट्रैक पर धमाका हो गया. ट्रेन रुक गई और हमलावरों ने ट्रेन के इंजन पर फायरिंग की और इसमें ड्राइवर जख्मी हो गया.
क्वेटा से पेशावर तक चलती है जाफर एक्सप्रेस
जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर के बीच हर रोज चलती है. यह एक यात्री ट्रेन है. ये ट्रेन रोहरी-चमन रेलवे लाइन और कराची-पेशावर रेलवे लाइन के एक हिस्से के साथ यात्रा करते हुए, 1,632 किलोमीटर (1,014 मील) की दूरी तय करती है. ये दूरी कवर करने में ट्रेन को 34 घंटे 10 मिनट लगते हैं.
पाकिस्तानी सेना के 100 से ज्यादा जवान भी बंधक

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









