
सुरंग के ऊपर वर्टिकल ड्रिलिंग, रेस्क्यू को और मुश्किल बनाएगा मौसम! उत्तरकाशी में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट
AajTak
सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से पूरे उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. राज्य में गरज के साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है. IMD के मुताबिक, आज दोपहर बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं.
उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इसी क्रम में कल (रविवार) से वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही है. हौरिजोंटल ड्रिलिंग के दौरान ऑगर मशीन का एक हिस्सा टूट गया था, जिसकी मरम्मत का काम चल रहा है. वहीं, मैन्युअल खुदाई शुरू करने पर भी काम चल रहा है.
रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच मौसम विभाग (IMD) की ओर से आज, 27 नवंबर को पूरे उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. राज्य में गरज के साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है. IMD के मुताबिक, आज दोपहर बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं.
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तराखंड राज्य में अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बिगड़ेगा. IMD ने राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते आसमान में घने बादल के साथ बारिश-बर्फबारी देखने को मिल सकती है.
मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है. जबकि बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम का मिजाज बदलने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं.
गुजरात समेत इन राज्यों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी...दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठिठुरन, जानिए मौसम
मौसम विभाग ने तीन दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली व आस-पास के क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. बता दें कि उत्तरकाशी सुरंग हादसे का आज 16वां दिन है. रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है. जो बाधाएं थीं उन्हें हटा लिया गया है. ऑगर मशीन के टुकड़ों को सुरंग से निकाल लिया गया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











