
'सुमंत' शब्द तक नहीं लिख पाए 8वीं के छात्र... MP के सरकारी स्कूल में शिक्षा का बुरा हाल, SDM के सामने जेब में हाथ डालकर खड़े रहे शाला प्रभारी
AajTak
MP के श्योपुर जिले में एसडीएम अभिषेक मिश्रा के औचक निरीक्षण के दौरान मिडिल स्कूल के छात्र 'सुमंत' जैसा सरल हिंदी शब्द भी नहीं लिख पाए. SDM ने शिक्षकों की लापरवाही और मोबाइल चलाने की आदत पर कड़ी नाराजगी जताई.
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में दूरस्थ इलाकों के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक स्तर सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. बच्चे दूसरे विषय तो क्या ठीक तरह से हिंदी पढ़ और लिखना भी नहीं सीख पा रहे है. इसी की तो बानगी उस वक्त नजर आई जब विजयपुर एसडीएम ने माध्यमिक विद्यालय गसवानी का औचक निरीक्षण किया.
इस दौरान एसडीएम ने विद्यालय के बच्चों से 'सुमंत' लिखवाया, तो अधिकांश छात्र सही से हिंदी नहीं लिख पाए. इस पर SDM ने शाला प्रभारी से कहा कि,बच्चे हिंदी नहीं लिख पा रहे है तो आप इन्हें क्या पढ़ा रहे हो? इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो श्योपुर जिले के विजयपुर ब्लॉक के गसवानी गांव के मिडिल स्कूल का है, जहां बीते बुधवार को एसडीएम अभिषेक मिश्रा ने औचक निरीक्षण कर स्कूल के शैक्षणिक स्तर की हकीकत जानना चाही तो वहां के हालात देख एसडीएम हैरान हो गए और उन्हें गुस्सा भी आ गया.
वायरल वीडियो में एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए शाला प्रभारी से पूछा कि,बच्चों को हिंदी कौन पढ़ाता है? बच्चे साफ हिंदी भी नहीं लिख पा रहे है.
इस दौरान एसडीएम यह कहते नजर आए कि आखिर साल भर से बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा है? अब इनके एग्जाम आ रहे हैं लेकिन बच्चों को हिंदी लिखना भी नहीं सिखा पाए. उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाने में ध्यान नहीं है शिक्षक मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते हैं और चले जाते हैं. देखें VIDEO:-
खास बात यह है कि वायरल वीडियो में शाला प्रभारी एसडीएम के सामने अनुशासन मुद्रा की बजाए जेब में हाथ डालकर जवाब देते नजर आए.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







