
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली....अब क्या राष्ट्रपति चुनाव के बाद होगा शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार?
AajTak
महाराष्ट्र में जारी सियासी बवाल के बीच शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार अभी तक नहीं हो पाया है. खबर है कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है.
महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन काफी अहम माना जा रहा था. सुप्रीम कोर्ट को विधायकों की अयोग्यता पर फैसला देना था...लेकिन कोर्ट ने अभी के लिए मामले को आगे बढ़ा दिया है. स्पीकर को भी अयोग्यता पर कोई फैसला नहीं लेने के लिए कहा गया है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि फिर महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा?
पहले कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट से अगर राहत मिल जाती है तो तुरंत मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा. लेकिन अब क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में ये मामला लंबा चलने वाला है, ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर विचार किया जा रहा है. ऐसी खबर है कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बाद शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार संभव है.
इस बारे में शिंदे गुट के विधायक दीपक केसरकर का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में कोई समस्या नहीं है. अभी 13 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक अहम बैठक होनी है. हमारे गुट से भी एक विधायक उसमें शामिल होंगे. ऐसे में चुनाव की वजह से अभी समय नहीं मिलने वाला है. सभी विधायक राष्ट्रपति चुनाव में व्यस्त चल रहे होंगे. ऐसे में शपथ कब ली जाएगी. किसी को कोई हड़बड़ी नहीं है.
अब जानकारी के लिए बता दें कि पिछले हफ्ते ही सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली आए थे. तब प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक सेमुलाकात हुई थी. खबर है कि महाराष्ट्र में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर भी मंथन किया गया. लेकिन उस मुलाकात के बाद भी शिंदे सरकार को अपने मंत्री नहीं मिल पाए.
इसका सबसे बड़ा कारण है अयोग्यता की वो तलवार जो लंबे समय से इन बागी विधायकों पर लटकी हुई है. पिछले महीने स्पीकर द्वारा 16 विधायकों को अयोग्यता का नोटिस दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने राहत तो दी है, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ है, इसी वजह से अनिश्चितता के बादल बने हुए हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










