
सुप्रीम कोर्ट में बंदरों का आतंक, महिला वकील को काटा, इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ा
AajTak
2022 में सुप्रीम कोर्ट ने जजों के बंगलों में घुस आने वाले बंदरों को भगाने के लिए एक आधिकारिक निविदा जारी की थी. नोटिस में कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट के तीन से पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित तकरीबन 40 बंगलों में जरूरत के मुताबिक बंदर भगाने वाले तैनात किए जाएंगे. इसके बाद भी अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं किया जा सका है.
सुप्रीम कोर्ट में लाखों रुपये के बजट और टेंडर को धता बताते हुए बंदरों के झुंड ने गुरुवार को कारनामा कर दिखाया. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पीछे स्थित गेट नंबर जी पर घात लगाकर हमला किया और एक महिला वकील को काट लिया. बदहाली की बात सिर्फ यहीं तक नहीं रुकी. सुप्रीम कोर्ट में स्थित सीजीएचएस क्लीनिक में जख्मी महिला वकील को इलाज भी नहीं मिला, क्योंकि वहां रेनोवेशन का काम चल रहा है. लिहाजा काम बहुत सीमित चल रहा है.
पॉली क्लीनिक में समुचित दवा नहीं मिली. वहां मौजूद ड्यूटी डॉक्टर्स ने जख्म साफ तो कर दिया पर उचित दवा उपलब्ध नहीं थी. फिर दिल्ली सरकार के क्लीनिक का भी कुछ ऐसा ही हाल दिखा तो घायल वकील को आरएमएल अस्पताल जाकर इलाज करवाना पड़ा. दरअसल, वकील एस सेल्वाकुमारी सुप्रीम कोर्ट के पीछे स्थित म्यूजियम वाले जी गेट से दाखिल होती कि इससे पहले ही आक्रामक बंदरों ने हमला कर दिया.
मदद के लिए चीखती चिल्लाती सेल्वाकुमारी जब तक अंदर पहुंच पाती, एक खूंखार बंदर ने उनके पैर में काट लिया. इसके बाद वह दर्द से कराहती दो घंटे बाद आरएमएल अस्पताल पहुंची.
हैरानी की बात है कि सुप्रीम कोर्ट में एक कर्मचारी हाथ में डंडा लिए बंदर और कुत्ते भगाने के लिए ही तैनात है. अब कोर्ट में बंदरों के आतंक को लेकर कोर्ट में पीआईएल का एक झोंका आने के आसार हैं. हो सकता है स्वत: संज्ञान ही ले लिया जाए.
बता दें कि साल 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने जजों के बंगलों में घुस आने वाले बंदरों को भगाने के लिए एक आधिकारिक निविदा जारी की थी. नोटिस में कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट के तीन से पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित तकरीबन 40 बंगलों में जरूरत के मुताबिक बंदर भगाने वाले तैनात किए जाएंगे.
2023 में दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी. इसमें राष्ट्रीय राजधानी में 'बंदरों के खतरे' पर अंकुश लगाने के लिए 2007 में एक समन्वय पीठ द्वारा जारी निर्देशों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित करने की मांग की गई थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







