
'सुप्रीम कोर्ट को चिट्ठी के लिए नहीं जताई सहमति', चीतों की मौत पर चिंता जताने वाले लेटर से दो एक्सपर्ट्स ने खुद को अलग किया
AajTak
कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत पर चिंता व्यक्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट को लिखे पत्र से दो विदेशी एक्सपर्ट्स ने खुद को अलग कर लिया है. शीर्ष अदालत को भेजे गए ईमेल में उन्होंने कहा कि उन्होंने इसके लिए सहमति नहीं जताई थी.
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत पर चिंता व्यक्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट को लिखे पत्र से दो विदेशी एक्सपर्ट्स ने खुद को अलग कर लिया है. सुप्रीम कोर्ट को भेजे गए ईमेल में चीता एक्सपर्ट विंसेंट वान डी मेरवे और डॉ. एंडी फ्रेजर ने कहा कि यह पत्र उनकी सहमति के बिना भेजा गया था. उन्होंने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट को भेजे जाने वाले ऐसे पत्र के समर्थन में नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में अपना नाम देखकर वह हैरान थे. जिनमें दावा किया गया है कि चीता प्रोजेक्ट के साउथ अफ्रीका और नामीबिया के चार एक्सपर्ट्स ने चीतों की मौत पर गंभीर चिंता व्यक्त की है.
ये भी पढ़ें- कूनो में चीतों की लगातार मौत पर सरकार का एक्शन, वाइल्डलाइफ अधिकारी पर गिरी गाज
ईमेल में क्या कहा गया?
सुप्रीम कोर्ट को 20 जुलाई को भेजे गए ईमेल को एक्सपर्ट विंसेंट वान डी मेरवे ने संबोधित किया है. इसमें दूसरे एक्सपर्ट को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की गई एक्सपर्ट कमेटी का सदस्य बताया गया है. ईमेल में कहा गया है, "हमें पता चला है कि एक पत्र प्रसारित हो रहा है, जो सुप्रीम कोर्ट को प्रोजेक्ट चीता के बारे में हमारी चिंताओं को दर्शाता है. कृपया जान लें कि डॉ. एंडी फ्रेजर और मैं सुप्रीम कोर्ट को भेजे गए इस पत्र का समर्थन नहीं कर रहे थे."
ईमेल के जरिए एक्सपर्ट्स ने अपील की है कि पत्र को मीडिया या सुप्रीम कोर्ट के साथ साझा न किया जाए और इसे वापस ले लिया जाए. इसके अलावा यदि यह संभव नहीं है तो उनके नाम पत्र से हटा दिए जाएं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










