
सुप्रीम कोर्ट के बाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज से वर्चुअल होगी सुनवाई
AajTak
कोरोना संक्रमण के हालातों को देखते हुए जजों की प्रशासनिक कमेटी ने इस संबंध में फैसला लिया है. इसके तहत अब तीन जनवरी यानी सोमवार (आज) से इलाहाबाद हाईकोर्ट और इसकी लखनऊ बेंच में केसों की ऑनलाइन (वर्चुअल) सुनवाई की जाएगी.
कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court), दिल्ली और गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High Court) के बाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) भी आज यानी तीन जनवरी से वर्चुअल मोड में सुनवाई करेगा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











