
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की सीएम केजरीवाल को चिट्ठी- लोगों के लिए खोले जाएं धार्मिक स्थल
AajTak
चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि दिल्ली में अब कोविड की दूसरी लहर काफी मंद हो गई है. काफी सुधार को देखते हुए सब कुछ खुल रहा है. ये बहुत अच्छा है. ऐसे में सभी धार्मिक स्थल भी खुल जाएं तो लोगों को तनाव और चिंता से मुक्त होने का अवसर मिलेगा.
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज कूरियन जोसेफ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने सीएम से अपील है कि अब राजधानी में तमाम धार्मिक स्थलों को खोल देना चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा है कि अब दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ चुकी है, ऐसे में लोगों के लिए धार्मिक स्थल खोल देने चाहिए.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











