
सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पीठ करेगी आयुष और MBBS डॉक्टरों के बीच समानता का फैसला
AajTak
भारतीय चिकित्सक (वैद्य-हकीम) और अंग्रेजी चिकित्सा (एलोपैथी) डॉक्टरों के बीच भेदभाव और समानता का निर्णय अब सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पीठ करेगी. पीठ यह तय करेगी कि आयुर्वेद, योग, यूनानी और होम्योपैथी जैसी आयुष पद्धतियों से चिकित्सा करने वाले डॉक्टरों को एलोपैथी के एमबीबीएस डॉक्टरों के समान वेतनमान, सेवा शर्तों और सेवानिवृत्ति की आयु में समानता की मांग करने का अधिकार है या नहीं.
सुप्रीम कोर्ट की एक बड़ी पीठ अब एलोपैथी और आयुष चिकित्सकों के बीच समान वेतनमान और सेवा शर्तों के विवाद पर फैसला करेगी. ये निर्णय चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने लिया है. पीठ ने इस मुद्दे को एक आधिकारिक निर्णय के लिए एक बड़ी पीठ को भेज दिया है, क्योंकि पिछले कई अदालतों के आपस में विरोधी निर्णय हैं. अब बड़ी पीठ तय करेगी कि बीएएमएस और बीएचएमएस जैसी डिग्री वाले आयुष चिकित्सक, एमबीबीएस डॉक्टरों के समान सेवा शर्तों की मांग कर सकते हैं या नहीं.
पीठ ने कहा कि चिकित्सकों की सेवा शर्तों, खासकर सेवानिवृत्ति की आयु और वेतन पैकेज को लेकर अस्पष्टता साफ दिखती है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि समानता का आकलन कार्यों की एकरूपता, किए गए कार्यों में समानता और सौंपे गए तुलनात्मक कर्तव्यों की कसौटी पर किया जाना चाहिए. समानता के दावे का मूल्यांकन पारंपरिक भारतीय चिकित्सकों द्वारा की गई योग्यता, उपचार प्रथाओं और कर्तव्यों की प्रकृति पर विचार करके किया जाना चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पीठ तय करेगी कि एलोपैथी से चिकित्सा करने वाले एमबीबीएस डॉक्टरों के समान ही आयुर्वेद, योग, यूनानी और प्राकृतिक, सिद्ध, होम्योपैथी यानी आयुष पद्धतियों से चिकित्सा करने वाले बीएएमएस, बीएचएमएस जैसी डिग्री लिए चिकित्सकों को एक समान वेतनमान, सेवा शर्तों और सेवानिवृत्ति आयु में समानता की मांग कर सकते हैं?
इस मुद्दे पर विरोधाभासी फैसले

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










