
सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद काम पर लौटे डॉक्टर्स, जानें- कहां-कहां खत्म हुई हड़ताल
AajTak
सीजेआई ने गुरुवार को हड़ताल पर गए डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा कि वो काम पर लौट जाएं. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को उन लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए जो दो साल पहले से इलाज और ऑपरेशन का अपॉइंटमेंट ले चुके हैं. हम उम्मीद करते हैं कि डॉक्टर ड्यूटी पर वापस आएंगे.
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन एम्स (RDA AIIMS) दिल्ली ने अपनी 11 दिनों की हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेने और काम पर लौटने की अपील की थी. कोलकाता के सरकारी आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या के विरोध में देश के कई हिस्सों में कई दिनों से लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं और डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं.
'हम हड़ताल पर नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
आरडीए एम्स दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. इंद्र शेखर प्रसाद ने कहा, 'हम डॉक्टर हैं. हम सार्वजनिक सेवा प्रदान करते हैं और हम अपनी सेवा जारी रखना चाहते हैं. हम कभी भी हड़ताल पर नहीं जाना चाहते थे लेकिन आरजी कर की घटना इतनी भयानक थी और इसने हमारी स्वास्थ्य प्रणाली में सुरक्षा संबंधी खामियों को उजागर किया. इसलिए हमें हड़ताल पर जाना पड़ा.'
उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए आसान नहीं था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है और एक टास्क फोर्स का गठन किया है. हम इसकी सराहना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आरजी कर घटना में न्याय होगा. हम जल्द से जल्द अपनी ड्यूटी दोबारा शुरू करेंगे.'
यहां भी खत्म हुई हड़ताल
वहीं FAIMA (फेडेरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन) ने भी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है. आरडीए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ने भी हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है. एसोसिएशन ने कहा, 'न्यायपालिका में आस्था और विश्वास रखते हुए, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर सूचित करते हैं कि 12/08/2024 को शुरू हुई हड़ताल आधिकारिक तौर पर वापस ले ली गई है.' रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल वापस लेने के बाद पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में भी सामान्य कामकाज फिर से शुरू हो गया है. FORDA INDIA ने भी अपनी हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








