
सुपौल: ईद की नमाज के बाद घर लौट रहे लोगों पर चढ़ी कार, 5 लोग जख्मी
AajTak
नमाज के बाद सभी नमाजी अपने-अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कार ने कुछ लोगों को रौंद दिया. हादसे में जख्मी लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बिहार में सुपौल के वीरपुर में ईद की खुशी अचानक से गम में तब्दील हो गई. जहां नमाज अदा करके मस्जिद से बाहर निकल रहे लोगों को एक कार ने रौंद दिया. इस हादसे में एक बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए.
यह घटना सुपौल जिले के इंडो नेपाल सीमावर्ती वीरपुर ईदगाह मैदान की है. ईद के मौके पर नवाज अदा करने के बाद कुछ लोग मस्जिद से बाहर निकल ही रहे थे, तभी बाहर खड़ी कार रिवर्स गियर में चलने लगी. अचानक कार के रिवर्स गियर में पीछे तेजी से चक्कर काटने पर अफरातफरी मच गई. इस हादसे में घायल हुए लोगों को वीरपुर ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर पुलिस वहां पहुंची. पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी ने अब तक शिकायत नहीं की है. स्थानीय नमाजी अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










