
सुपरस्टार जैकी चैन संग Hrithik Roshan ने किया पोज, 'एक पल का जीना' पर डांस वीडियो वायरल
AajTak
सऊदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल में ऋतिक रोशन जबरदस्त डैपर लुक में पहुंचे थे. मीडिया और फैंस से बातचीत करते हुए ऋतिक ने अपनी फिल्म 'कहो ना प्यार है' के गाने 'एक पल का जीना' पर डांस किया. इसके अलावा उन्होंने सुपरस्टार जैकी चैन के साथ पोज किया. पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा से भी बात करते ऋतिक को देखा गया.
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) बॉलीवुड के ग्रीक गॉड तो है ही, साथ ही उनके चर्चे विदेशों में भी होते हैं. ऋतिक को हाल ही में सऊदी अरब में हुए रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में देखा गया. इस आलीशान इवेंट में ऋतिक बेहद डैशिंग लुक में पहुंचे थे. यहां उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) और चीनी सुपरस्टार जैकी चैन (Jackie Chan) के साथ समय बिताया. इन पलों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.
ऋतिक रोशन ने किया डांस
इस इवेंट में ऋतिक रोशन जबरदस्त डैपर लुक में पहुंचे थे. उन्होंने ब्लैक बो टाई और पैंट-सूट पहना था. मीडिया और फैंस से बातचीत करते हुए ऋतिक ने अपनी फिल्म 'कहो ना प्यार है' के गाने 'एक पल का जीना' पर डांस किया. इस डांस का वीडियो वायरल हो गया है. जितना ऋतिक के डांस को इवेंट में पसंद किया गया, उतना ही प्यार उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स से भी मिल रहा है. वैसे भी फैंस को ऋतिक को डांस करते देखने का बहाना चाहिए होता है.
जैकी चैन के साथ किया पोज
इवेंट से एक फोटो जिसपर सभी का ध्यान जा रहा है और खुशी हो रही है, वो है जैकी चैन संग ऋतिक रोशन का फोटो. सुपरस्टार जैकी से मिलना ऋतिक के लिए फैन मोमेंट था. दोनों सेलेब्स को साथ में पोज करते देखा जा सकता है. ऋतिक की खुशी तस्वीर से साफ है. वहीं जैकी चैन स्माइल करते दिख रहे हैं.
माहिरा की आंखों में आंखें डाले आए नजर

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.











