
'सुपरमैन' की फिल्म में कश्मीर को लेकर विवादित टिप्पणी, भड़के भारतीय बोले- अफगानिस्तान को बचा लेते
AajTak
कॉमिक्स की दुनिया का सबसे लोकप्रिय सितारा सुपरमैन विवादों में है. दरअसल डीसी कॉमिक्स की नई फिल्म इनजस्टिस की एक क्लिप सामने आने के बाद से ही भारतीय ट्विटर यूजर्स काफी भड़क गए हैं. इस एनिमेशन फिल्म में कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताया है. इसके बाद से ही एंटी इंडिया सुपरमैन भी ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा था.
कॉमिक्स की दुनिया का सबसे लोकप्रिय सितारा सुपरमैन विवादों में है. दरअसल डीसी कॉमिक्स की नई फिल्म इनजस्टिस की एक क्लिप सामने आने के बाद से ही भारतीय ट्विटर यूजर्स काफी भड़क गए हैं. इस एनिमेशन फिल्म में कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताया है. इस फिल्म में कश्मीर से जुड़ी एक क्लिप भी वायरल हो रही है जिसमें सुपरमैन और वंडरवुमन सेना के लड़ाकू विमानों और दूसरे सैन्य उपकरणों को तबाह करते नजर आते हैं. इसके बाद सुपरमैन कश्मीर को एक 'हथियार-मुक्त क्षेत्र' होने का ऐलान करता है. Developing story : In the DC's new film "Injustice", Superman declares Kashmir an arms free zone. #Kashmir pic.twitter.com/upxyHOn7kA

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











