
सुपरमार्केट से सलाद खरीदकर लाया शख्स, पैकेट खोला तो निकला जहरीला सांप
AajTak
घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने पैकेट खोला तो उसमें एक जहरीला सांप देखकर वे हैरान रह गए. सांप उसी पैकेट में घूम रहा था और अपनी छोटी सी जीभ बाहर निकाल रहा था.
कई बार ऐसा होता है कि हमें उन जगहों पर भी सांप देखने को मिल जाता है जहां हम उम्मीद नहीं करते. लेकिन जब खाने के सामान में सांप मिल जाए तो शायद सब हैरान रह जाएंगे. ऐसा ही मामला सामने आया है जब सलाद की पैकेट से जहरीला सांप निकला है. Photo: AP 'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर की है. एक शख्स को अंदाजा नहीं रहा होगा कि वह सलाद खरीद रहा है और इसका परिणाम क्या होगा. घर पहुंचने के बाद जब उसका पैकेट खोला तो उसमें से जहरीला सांप निकला. Photo: AP यह सब तब हुआ जब अलेक्जेंडर व्हाइट नमक शख्स और उनकी पार्टनर एमिली नेटी सिडनी के एक सुपर मार्केट स्टोर पर गए हुए था. शख्स ने पत्तेदार सब्जी और सलाद वहीं से खरीदी. इसके बाद वे सारा सामान खरीदकर घर पहुंचे. Photo: APMore Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












