सुपरफिट मिलिंद सोमन को क्यों हुआ कोरोना, एक्टर ने बताई वजह
AajTak
कोरोना महामारी की चपेट में एक्टर मिलिंद सोमन भी आ चुके हैं, हालांकि अब वह ठीक हो गए हैं. मिलिंद के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनपर कई सवाल उठे. कई यूजर ने उनसे पूछा कि वो इतने फिट होने के बाद भी कैसे कोविड के शिकार हुए, इसपर मिलिंद ने पोस्ट शेयर कर जवाब दिया है.
कोरोना महामारी का कहर आए दिन तेजी से बढ़ रहा है. इस महामारी का हर कोई शिकार हो रहा है. बॉलीवुड में भी कई सितारें इसकी चपेट में आ चुके हैं. उनमें से एक मशहूर अभिनेता और सुपरफिट मिलिंद सोमन भी हैं. मिलिंद सोमन कुछ समय पहले ही कोविड-19 को मात दे चुके हैं और फिट होकर घर लौटे हैं. मिलिंद के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनपर कई सवाल उठे. कई यूजर और उनके फैंस ने उनसे पूछा कि वो इतने फिट होने के बाद भी कैसे कोविड के शिकार हुए, इसपर मिलिंद ने पोस्ट शेयर कर जवाब दिया है. मिलिंद को क्यों हुआ कोरोना मिलिंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि अगर आपकी फिटनेस और हेल्थ अच्छी है तो ये आपकी वायरस से डील करने में मदद करेगा, लेकिन आपको इन्फेक्शन से नहीं बचाएगा. उन्होंने आगे कहा, "मैं कहता हूं कि अगर आपके पास स्वास्थ्य नहीं है, तो खाना या कुछ भी मायने नहीं रखता है. इसलिए मैं कभी भोजन को लेकर बात ही नहीं करता, हेल्दी रहने के लिए आपको जागरूक होना जरुरी है".
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










