
सुन्नी बहुल सीरिया में चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए शिया नेता बशर अल असद, मिले 95% वोट
AajTak
बशर अल-असद लगातार चौथी बार सीरिया के राष्ट्रपति चुने गए हैं. पहली बार 2000 में पिता हाफेज अल-असद की मौत के बाद बशर सत्ता में आए थे. इस बार उन्हें 95% वोट मिले हैं जो पिछले चुनाव से 6% ज्यादा हैं.
बशर अल-असद लगातार चौथी बार सीरिया के राष्ट्रपति चुने गए हैं. हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में उन्हें 95% से ज्यादा वोट हासिल हुए हैं. शुरुआत से ही चुनावों में बशर अल-असद की जीत तय मानी जा रही थी. इसीलिए राष्ट्रपति चुनाव को बशर के विरोधी और पश्चिमी देशों ने 'ढोंग' बताया था. सीरिया पिछले 10 साल से गृहयुद्ध से जूझ रहा है. इस लड़ाई में सैकड़ों-हजारों लोग मारे जा चुके हैं और आधी आबादी यानी 1 करोड़ से ज्यादा लोग घर छोड़ चुके हैं. ऐसे हालातों में भी राष्ट्रपति चुनाव होने पर सीरिया सरकार का दावा है कि देश सामान्य रूप से चल रहा है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











