
सुनामी के बाद लापता हुई पत्नी को ढूंढने के लिए पिछले 10 सालों से समुद्र की खाक छान रहा ये शख्स
AajTak
जापान में एक 64 साल का शख्स पिछले 10 सालों से अपनी पत्नी को ढूंढ रहा है. यासुओ ताकामात्सु की पत्नी युको साल 2011 में जापान में आई सुनामी के बाद से ही लापता चल रही हैं. यासुओ अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए अंडरवॉटर डाइविंग का लाइसेंस भी ले चुके हैं.
जापान में एक 64 साल का शख्स पिछले 10 सालों से अपनी पत्नी को ढूंढ रहा है. यासुओ ताकामात्सु की पत्नी युको साल 2011 में जापान में आई सुनामी के बाद से ही लापता हो गई थीं. यासुओ अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए अंडरवॉटर डाइविंग का लाइसेंस भी ले चुके हैं. वे पिछले सात सालों से अकेले अंडरवॉटर डाइव कर रहे हैं ताकि वे अपनी पत्नी से जुड़ी किसी भी चीज को ढूंढने में कामयाब हो सकें. (फोटो क्रेडिट: AFP) जापान का प्रशासन पिछले कुछ सालों से ढाई हजार लोगों की गुमशुदगी के चलते अंडरवॉटर सर्च चला रहा है. यासुओ निजी तौर पर तो अंडरवॉटर डाइव करते ही हैं साथ ही वे स्थानीय प्रशासन से हर महीने संपर्क करने के बाद उनके साथ भी सर्च अभियान के लिए जुड़ते हैं. अब तक इस शख्स को पानी के अंदर कपड़े, एल्बम जैसी कई चीजें मिल चुकी हैं लेकिन ये सभी दूसरे लोगों की हैं और अभी तक उन्हें अपनी पत्नी से जुड़ी कोई चीज नहीं मिल पाई है. (फोटो क्रेडिट: AFP) गौरतलब है कि साल 2011 में 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 133 फीट लंबी लहरों ने जापान के उत्तरपूर्वी कोस्ट को हिला कर रख दिया था और इस सुनामी ने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को भी नुकसान पहुंचाया था और इसे यूक्रेन के चेरनोबिल के बाद सबसे खतरनाक न्यूक्लियर तबाही माना जाती है. इस सुनामी के चलते 15 हजार लोग मारे गए थे और लगभग 2 लाख 30 हजार लोगों को अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों को छोड़ना पड़ा था. (फोटो क्रेडिट: AFP)More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












