
सुखोई विमान की ताकत देखेगी जापानी वायुसेना, 12 जनवरी से संयुक्त अभ्यास करेगी IAF
AajTak
भारत और जापान के बीच वायु रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. जल्द ही जापान में संयुक्त वायु अभ्यास, 'वीर गार्जियन-2023' आयोजित होने जा रहा है. इसके लिए भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) पूरी तरह तैयार हैं. जापान के हयाकुरी एयर बेस में 12 से जनवरी से 26 जनवरी तक हवाई अभ्यास होगा.
भारतीय वायु सेना (IAF) और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) के बीच जल्द ही संयुक्त अभ्यास शुरू होने जा रहा है. दोनों देश 12 जनवरी से 26 जनवरी तक जापान के हयाकुरी एयर बेस में अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगे. वायु सेना की तरफ से बताया गया कि दोनों देशों के बीच वायु रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 'वीर गार्जियन-2023' आयोजित किया जा रहा है. इसे लेकर हम पूरी तरह तैयार हैं. भारतीय वायुसेना का सबसे ताकतवर विमान सुखोई भी इस हवाई अभ्यास का हिस्सा होगा. भारतीय दल में चार सुखोई-30 MKI, दो C-17 और एक IL-78 विमान शामिल होंगे. जबकि जापान के JASDF में चार F-2 और चार F-15 हवाई जहाज हिस्सा लेंगे. बता दें कि जापान के टोक्यो में 8 सितंबर 2022 को आयोजित दूसरी 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक में भारत और जापान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ाने और ज्यादा सैन्य अभ्यासों में शामिल होने पर सहमति जताई गई थी. इसमें पहला संयुक्त लड़ाकू जेट अभ्यास शामिल है, जो दोनों पक्षों के बीच सुरक्षा सहयोग की बढ़ती हुई स्थिति को दर्शाता है. ये अभ्यास दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को गहरा करने और रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है.
उद्घाटन सत्र में दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच विभिन्न हवाई युद्ध अभ्यास शामिल होंगे. वे एक जटिल वातावरण में मल्टी-डोमेन हवाई युद्ध मिशन करेंगे. दोनों देशों के एक्सपर्ट विभिन्न परिचालन पहलुओं पर अपनी राय साझा करेंगे और चर्चा करेंगे. अभ्यास 'वीर गार्जियन' दोस्ती के लंबे समय से चले आ रहे बंधन को मजबूत करेगा और दोनों वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग के रास्ते बढ़ाएगा.
जानिए सुखोई की ताकत
सुखोई-30एमकेआई रूस के सुखोई-27 का एडवांस्ड वर्जन है. इंडियन एयरफोर्स के पास 272 सुखोई-30 एमकेआई हैं. तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 2009 से ये तैनात हैं. सुखोई की लंबाई 72 फीट है. विंगस्पैन 48.3 फीट है. ऊंचाई 20.10 फीट है. इसका वजन 18,400 KG है. इसमें लीयुल्का एल-31एफपी आफ्टरबर्निंग टर्बोफैन इंजन लगे हैं, जो उसे 123 किलोन्यूटन की ताकत देता है. इस इंजन और अपनी एयरोडायनेमिक बनावट की बदौलत फाइटर जेट 2120 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से उड़ता है. इसकी रेंज भी 3000 किलोमीटर है. बीच रास्ते में ईंधन मिल जाए तो यह 8000 किलोमीटर तक जा सकता है. यह करीब 57 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









