
सुखबीर तूरः लंबी लड़ाई के बाद सिख यूएस मरीन को मिली पगड़ी पहनने की इजाजत, 246 साल में पहली बार
AajTak
अमेरिका की मरीन कॉर्प्स में सिख अफसर को अब पगड़ी पहनने की इजाजत दी गई है. करीब ढाई सौ साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है.
अमेरिकी सेना में कार्यरत एक सिख अफसर को अब अपनी पगड़ी पहनने की इजाजत दे दी गई है. US Marine Corps. के लेफ्टिनेंट सुखबीर तूर जो पिछले पांच साल से इसके लिए संघर्ष कर रहे थे, उन्हें अब रोजाना की ड्यूटी के दौरान पगड़ी पहनने की इजाजत दी गई है. न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक, Marine Corps में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी को अपनी धार्मिक भावना के सम्मान को देखते हुए ऐसी छूट दी गई है. लेफ्टिनेंट सुखबीर तूर का कहना है कि अब उन्हें पहले की तरह अपने देश और अपनी धार्मिख भावनाओं में से किसी एक को नहीं चुनना होगा, वह दोनों को एक साथ लेकर आगे बढ़ सकते हैं. अमेरिकी सेना में लंबे वक्त से इस तरह का विवाद चल रहा है, जहां किसी सैनिक को इस तरह छूट देने को लेकर चर्चाएं जारी हैं. अमेरिका से इतर ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया में अब सिख सैनिकों को इस तरह की छूट दी जाती है. लेकिन अमेरिका की मरीन कॉर्प्स के 246 साल के इतिहास में ये पहली बार है जब किसी को पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी. हालांकि, यहां पर भी कुछ नियम लागू किए गए हैं. लेफ्टिनेंट तूर को अपनी रोजाना की ड्यूटी के दौरान पगड़ी पहनने की इजाजत होगी, लेकिन अगर किसी हिंसाग्रस्त जगह पर ड्यूटी लगती है तो वहां ऐसा नहीं कर पाएंगे. साथ ही अगर किसी यूनिट की सेरेमनी होती है, तो वहां फुल ड्रेस के तहत इसकी इजाजत नहीं मिलेगी. लेफ्टिनेंट तूर का कहना है कि अभी उन्हें इस मामले में कुछ जीत मिली है, लेकिन आगे की भी लड़ाई अभी जारी है. लेफ्टिनेंट तूर ने साल 2017 में मरीन ज्वाइन की थी, तभी से उन्हें पगड़ी रखने को लेकर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








