
सुखपाल खैरा के बाद अब मनप्रीत बादल पर एक्शन, पंजाब समेत 6 राज्यों में हो रही है छापेमारी
AajTak
पंजाब में BJP नेता मनप्रीत बादल के खिलाफ एक्शन तेज हो गया है. विजिलेंस की कई टीमें पंजाब सहित 6 राज्यों में बादल की तलाशी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. इससे पहले गुरुवार को ही कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा को पंजाब पुलिस ने अरेस्ट किया था.
पंजाब में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. सुखपाल सिंह खैरा के बाद अब बीजेपी नेता और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की तलाश में 6 राज्यों में छापेमारी की जा रही है. पंजाब की विजिलेंस टीमें मनप्रीत बादल की तलाश में पंजाब के अलावा हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान में पहुंची हैं.
बठिंडा में एक संपत्ति की खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में एक अदालत ने मंगलवार को ही मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.अदालत का आदेश पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने के बाद आया है. विजीलेंस को शक है की मनप्रीत बादल विदेश जाने की फिराक में हैं. मनप्रीत बादल की ओर से जो अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी उसकी सुनवाई भी आज होनी है.
मामले में हो चुकी है तीन लोगों की गिरफ्तारी
विजिलेंस द्वारा मनप्रीत बादल के खिलाफ धारा 409,420,467,468,471,120,66 सी आईं एक्ट के तहत एफआईआर की गई है. मॉडल टाउन में प्लाट खरीदने के मामले में विजिलेंस पिछले कई महीने से मनप्रीत बादल के खिलाफ जांच कर रही है. इससे पहले पिछली 24 जुलाई को मनप्रीत बादल विजिलेंस दफ्तर में पेश हुए थे.फिलहाल विजिलेंस का कोई अधिकारी इस मामले में बोलने के लिए तैयार नहीं है.
ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को किया अरेस्ट, NDPS के मामले में हुई गिरफ्तारी
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने बादल का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है. मंगलवार को भी अधिकारियों ने उनके आवास और अन्य ज्ञात स्थानों पर छापे मारे, लेकिन वह कहीं नहीं मिले. पंजाब के पूर्व मंत्री के खिलाफ सोमवार को लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है. इस मामले में मनप्रीत सिंह बादल के अलावा बठिंडा विकास प्राधिकरण (बीडीए) के पूर्व मुख्य प्रशासक बिक्रमजीत शेरगिल, राजीव कुमार, अमनदीप सिंह, विकास अरोड़ा और पंकज पर मामला दर्ज किया गया है. राजीव कुमार, अमनदीप सिंह और विकास अरोड़ा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








