
सुकेश से करोड़ों का नजराना लेनेवाले जेल अफसरों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार.. DCP की चिट्ठी में बड़े खुलासे
AajTak
सभी जेलकर्मियों पर इल्ज़ाम है कि उन्होंने सिक्कों की खनक के सामने अपना ईमान गिरवी रख दिया और रोहिणी जेल में बंद जालसाज़ सुकेश चंद्रशेखर को जेल में हर वो सुविधा मुहैया करवाई, जो आज़ाद ज़िंदगी में किसी आम आदमी को नहीं बल्कि रईसों को नसीब होती है.
आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी ले डूबेंगे. दो सौ करोड़ी महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में अब रोहिणी जेल के कर्मचारियों की हालत कुछ ऐसी ही हो गई है. सुकेश खुद तो डूब ही चुका है, रोहिणी जेल के आधे से ज़्यादा मुलाज़िमों को भी डूबो रहा है. जेल के सात मुलाज़िम और अफ़सर तो पहले ही सुकेश की मदद कर भ्रष्टाचार फैलाने के इल्ज़ाम में सलाखों के पीछे जा चुके हैं, नई ख़बर ये है कि जेल के 82 और मुलाज़िम अब दिल्ली पुलिस की रडार पर हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












