
सुकेश ने पिंकी के जरिए जैकलीन को भिजवाई थी 30 लाख की अंगूठी, सप्लीमेंट्री चार्जशीट में पुलिस के बड़े खुलासे
AajTak
दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर केस में 134 पेज की तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है. इसमें कहा गया है कि सुकेश चंद्रशेखर ने किस तरह पिंकी ईरानी का इस्तेमाल किया. एक बार सुकेश के कहने पर पिंकी ईरानी जैकलिन से मिलने जैसलमेर गई थी. इस दौरान वह 30 लाख की हीरे की अंगूठी लेकर गई थी.
तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर का मायाजाल कितना बड़ा था, ये जांच के बाद धीरे-धीरे साफ होता जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कोर्ट के सामने 134 पेज की तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है. पुलिस ने चार्जशीट में लिखा है कि किस तरीके से सुकेश ने पहले पिंकी से दोस्ती की और फिर पिंकी के जरिए बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज तक उसने अपनी पहुंच बनाई.
चार्जशीट में कहा गया है कि सुकेश चंद्रशेखर ने किस तरह पिंकी ईरानी का इस्तेमाल किया और उसके जरिए जैकलिन समेत दूसरी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को महंगे गिफ्ट दिए. इसके बदले सुकेश ने पिंकी ईरानी को भी मोटी रकम चुकाई.
आज तक इंडिया टुडे के पास यह चार्जशीट मौजूद है. इससे साफ होता है कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में किस तरह से परत दर परत सबूत इकट्ठा किए. इस मामले में पहली एफआईआर स्पेशल सेल ने 7 अगस्त 2021 को अदिति सिंह की शिकायत पर दर्ज की थी. बाद में यह मामला आर्थिक अपराध शाखा को ट्रांसफर कर दिया गया था.
पूछताछ में पिंकी ने किए कई खुलासे जांच में ये बात सामने आई है कि किस तरीके से पिंकी ईरानी ही वह कड़ी थी जिसने सुकेश चंद्रशेखर की दोस्ती बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कराई. जिसमें जैकलिन फर्नांडिस और नोरा फतेही शामिल हैं. अब तक की पुलिस के साथ हुई पूछताछ में पिंकी ईरानी ने कई खुलासे किए हैं. चार्जशीट में जिनका जिक्र है वह कुछ इस तरीके से है. करीब चार-पांच साल पहले पिंकी ईरानी संजय चंद्रा के जरिए सुकेश चंद्रशेखर के संपर्क में आई थी. सुकेश चंद्रशेखर ने पिंकी से कहा कि एक तो वह उससे आकर तिहाड़ जेल में मिले और उसके लिए वह कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के संपर्क में रहे.
ऐसे पिंकी ने कराई थी जैकलीन से दोस्ती ठगी से कमाई गई रकम को सुकेश किस तरीके से उड़ा रहा था उसकी कुछ बानगी इस चार्जशीट से सामने आ रही है. दिसंबर 2020 में सुकेश ने पिंकी से कहा कि वह उसकी मोरक्कन दोस्त से मिलना चाहता है और ठीक 1 महीने बाद जनवरी 2021 में उसने पिंकी से बोला कि वह उसकी दोस्ती जैकलिन फर्नांडिस से करवाए. सुकेश के कहने के बाद पिंकी जैकलिन के मेकअप आर्टिस्ट से मिली और फिर मेकअप आर्टिस्ट शान की बात व्हाट्सएप के जरिए चंद्रशेखर से शुरू हो गई, इसके बाद सुकेश ने जैकलिन ही नहीं, बल्कि उसके मेकअप आर्टिस्ट को कई महंगे और लग्जरी गिफ्ट दिए. जिसमें महंगी घड़ी, ब्रैंडेड डिजाइनर बैग सैंडल्स शामिल है.
तिहाड़ जेल से करता था जैकलीन को फोन चार्जशीट में लिखा है कि सुकेश जैकलिन से वीडियो कॉल पर बात किया करता था. तिहाड़ जेल में बैठकर एक बार नहीं, बल्कि कई बार सुकेश जैकलिन के साथ वीडियो कॉल की थी. इस दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलिन पर खुलकर पैसे खर्च किए. उसकी शॉपिंग से लेकर छोटे छोटे खर्चे सुकेश ने उठाया. यहां तक खाने और पानी की बोतलें तक सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलिन के घर भिजवाईं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











