
सीवान: बीजेपी नेता को अपराधियों ने मारी गोली, पीछा करने पर लोगों पर भी की फायरिंग
AajTak
सुरतापुर गांव में नकाबपोश दो अपराधी बाइक से पहुंचे. इस दौरान घर के दरवाजे पर बैठे भाजपा मंडल के महामंत्री जनार्दन प्रसाद को गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक सवार भाग निकले. इस दौरान जब गांव के लोगों ने अपराधियों को पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी
सीवान के जामो थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता को ताबड़तोड़ 3 गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी भाग निकले. उधर, घायल भाजपा नेता को इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना बुधवार सुबह की है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












