
सीलमपुर हत्याकांड में आया 'लेडी डॉन' जिकरा का नाम... सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ तस्वीरें-वीडियो वायरल
AajTak
दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की चाकू से गोदकर हत्या के बाद हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग 'हिंदू पलायन' के पोस्टर लगाकर बेबसी बयां कर रहे हैं. हत्या के आरोप जिन युवकों पर लगे हैं, वे मुस्लिम समुदाय के हैं. अब इस हत्याकांड में लेडी डॉन 'जिकरा' का नाम सामने आया है. सूत्रों का कहना है कि जिकरा सोशल मीडिया पर अपने वीडियो डालती है. कुणाल के पिता ने कहा है कि जिकरा ने पहले बेटे को धमकी दी थी.
दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक के पिता ने खुलासा किया है कि उनके बेटे को 'लेडी डॉन' के नाम से मशहूर जिकरा नाम की लड़की ने पहले धमकी दी थी. हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब तक जिकरा का कोई रोल इस केस में नहीं मिला है. कल जिकरा से पूछताछ भी की थी, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया था. सूत्रों का कहना है कि जिकरा सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो पोस्ट करती है और इलाके में उसका नाम दबंग महिला के रूप में लिया जाता है.
दरअसल, यह घटना गुरुवार देर रात की है. जब सीलमपुर में कुणाल नाम के लड़के को चार से पांच युवकों ने रास्ते में घेरकर चाकू से हमला कर दिया. कुणाल दुकान से दूध लेने गया था, तभी रास्ते में उसे घेरकर हमला कर दिया गया. पड़ोसी ने आकर सूचना दी, मौके पर पहुंचे तो कुणाल खून से लथपथ था. अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.
मृतक के पिता राजबीर ने कहा है कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन वारदात में साहिल नाम के एक युवक के साथ उसके दोस्त और जिकरा भी घटनास्थल के आसपास मौजूद थे. पिता राजबीर ने कहा कि जिकरा ने पहले उनके बेटे कुणाल को धमकी दी थी कि छोड़ेंगे नहीं. पता नहीं किस बात को लेकर ये धमकी दी थी. वह आसपास के इलाके में लेडी डॉन बनती है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के सीलमपुर में युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने घरों के बाहर लगाए 'हिंदू पलायन' के पोस्टर
मृतक कुणाल के पिता राजबीर ऑटो चालक हैं. परिवार में तीन भाई, एक बहन हैं. स्थानीय लोग और समाजसेवी मांग कर रहे हैं कि परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए. पुलिस ने इलाके में सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल तैनात कर दिए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और आगे की जांच जारी है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








