
सीरिया में ISIS पर अमेरिका का वार, ग्राउंड-एयर स्ट्राइक में 15 से ज्यादा वेपन स्टोरेज किए ध्वस्त
AajTak
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) और सीरियाई गृह मंत्रालय ने संयुक्त अभियान में दक्षिणी सीरिया के रिफ दमिश्क प्रांत में ISIS के 15 से अधिक हथियार भंडारों का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया. 24 से 27 नवंबर के बीच चलाए गए इस अभियान में हवाई हमले और जमीनी कार्रवाई शामिल थी.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सीरियाई गृह मंत्रालय के साथ एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए दक्षिणी सीरिया में आतंकवादी संगठन ISIS की कमर तोड़ने वाला अभियान चलाया. 24 से 27 नवंबर के बीच रिफ दमिश्क क्षेत्र में चलाए गए इस ऑपरेशन में 15 से अधिक हथियार भंडारों की पहचान कर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया.
यह अभियान संयुक्त रूप से यूएस सैन्य बलों, कम्बाइंड जॉइंट टास्क फोर्स-ऑपरेशन इनहेरंट रिजॉल्व (CJTF-OIR) और सीरियाई सुरक्षा बलों द्वारा संचालित किया गया. हवाई हमलों और जमीनी विस्फोटों के जरिए आतंकियों द्वारा छुपाए गए हथियारों के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया गया.
यह भी पढ़ें: 'आपकी कितनी बीवियां हैं...?', ट्रंप ने सीरियाई राष्ट्रपति से किया सवाल, व्हाइट हाउस में गूंजा ठहाका- VIDEO
सेंटकॉम के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 130 से अधिक मोर्टार और रॉकेट, कई असॉल्ट राइफलें, मशीन गन, एंटी-टैंक माइंस और आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बड़ी मात्रा में बरामद की. इसके अलावा, सुरक्षा एजेंसियों ने ISIS के ड्रग्स के एक बड़े स्टॉक को भी नष्ट किया, जिसे आतंकी समूह अपनी गतिविधियों को फंड करने के लिए उपयोग करता था.
ISIS की पुनर्गठन क्षमता को खत्म करने की कोशिश
सेंटकॉम कमांडर एडम. ब्रैड कूपर ने कहा कि यह अभियान ISIS की पुनर्गठन क्षमता को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा, "यह सफल ऑपरेशन सुनिश्चित करता है कि ISIS फिर कभी अपनी पुरानी ताकत हासिल न कर सके और न ही वह अमेरिका या दुनिया के किसी हिस्से में आतंकी हमले की कोशिश कर सके. हम सतर्क हैं और ISIS के बचे हुए नेटवर्क का पीछा जारी रखेंगे."

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





