
सीरम के CEO अदार पूनावाला बोले- ताकतवर लोगों के आ रहे फोन, मिल रही धमकियां
AajTak
अदार पूनावाला ने कहा कि कॉल करने वालों में भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्री, व्यापार मंडल के प्रमुख और कई प्रभावशाली हस्तियां शामिल हैं. ये लोग फोन पर कोविशील्ड वैक्सीन की तत्काल आपूर्ति की मांग करते हैं.
कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भारत में कोरोना वैक्सीन के लिए कई फोन आ रहे थे जिसमें उन्हें धमकियां मिल रही थीं. उन्होंने कहा कि फोन कॉल्स सबसे बुरी चीज है. मुझे लगातार धमकी भरे फोन आ रहे थे. पूनावाला ने कहा, 'ये सभी फोन भारत के शक्तिशाली लोगों की तरफ से आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कॉल करने वालों में भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्री, व्यापार मंडल के प्रमुख और कई प्रभावशाली हस्तियां शामिल हैं. ये लोग फोन पर कोविशील्ड वैक्सीन की तत्काल आपूर्ति की मांग करते हैं.' उन्होंने कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन पाने की उम्मीद और आक्रामकता का लेवल भारी है. हर किसी को यह सबसे पहले चाहिए. वहीं उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि वो वैक्सीन के निर्माण के विस्तार की योजना के साथ लंदन आए हैं. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अदार पूनावाला को सीआरपीएफ की ओर से वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी जाने की बात थी. वाई कैटेगरी की सुरक्षा में 11 जवान होते हैं, जिसमें एक या दो कमांडोज और पुलिसकर्मी भी शामिल होते हैं. उन्हें यह सुरक्षा देशभर में प्रदान की गई है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











