
सीमा हैदर की WhatsApp Chat, बस मैनेजर ने मांगी पेमेंट, बोली- मीणा जी को मैसेज कर दो
AajTak
नेपाल से भारत आने के दौरान सीमा हैदर ने पोखरा से बस पकड़ी थी. किराया देने के लिए पाकिस्तानी महिला के पास पैसे पूरे नहीं थे. बाकी बची हुई पेमेंट भारत में बैठे सचिन मीणा ने की थी. चैट में मैनेजर ने ये भी लिखा है कि पेमेंट भेजने के बाद स्क्रीन शॉट भेज देना.
सीमा हैदर और सचिन मीणा मामले में नित नई-नई कहानियां सामने आ रही हैं. अब सीमा और बस मैनेजर की वॉट्सएप पर हुई बातचीत सामने आई है. इस चैट में पाकिस्तानी महिला को नेपाल से भारत आने वाली बस का नंबर भेजा गया था. साथ पोखरा में उस जगह की लोकेशन भी भेजी गई थी जहां से 12 मई की सुबह 7 बजे बस को निकलना था.
बस सर्विस के मैनेजर प्रसन्ना गौतम को सीमा ने गूगल पे के जरिए पेमेंट करने को कहा. रिप्लाई में सीमा ने 'मीणा जी' (संभवत: सचिन मीणा) का नंबर भेजकर लिखा, भैया उनको मैसेज कर दो.'
दरअसल, नेपाल से भारत आने के दौरान बस का किराया देने सीमा हैदर के पास पैसे पूरे नहीं थे. बाकी बची हुई पेमेंट भारत में बैठे सचिन मीणा ने की थी. चैट में मैनेजर ने ये भी लिखा है कि बाकी की पेमेंट भेजने के बाद स्क्रीन शॉट भेज देना.
सचिन मीणा ने बस एजेंट को ग्रेटर नोएडा से फोन कॉल के जरिए टिकट बुक की थी और एजेंट को बताया कि पोखरा से पत्नी और बच्चे आ रहे हैं. उसने पत्नी का सीमा और बच्चों के भी हिन्दू नाम बताए थे. जिसके चलते किसी को शक भी नहीं हुआ.
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन से पूछताछ में एक बड़ा खुलासा यह हुआ है कि सीमा हैदर को पाकिस्तान से भारत में दाखिल कराने का प्लान उसने ही तैयार किया था. पाकिस्तान से किस रूट के सीमा हैदर भारत में आएगी? ये पूरा रूट मैप सचिन ने बनाया था.
सूत्रों की मानें तो सचिन ने ही पता किया था कि पाकिस्तान से कौन सी सस्ती फ्लाइट से नेपाल तक आया जा सकता है. सचिन ने प्लान मार्च में ही तैयार कर लिया था, जब सीमा और सचिन मार्च में नेपाल में मिले थे और फिर सीमा वापस पाकिस्तान लौट गई थी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









