
'सीमांचल के लिए मोदी और नीतीश सरकार ने कुछ नहीं किया', ओवैसी ने लगाए गंभीर आरोप
AajTak
बिहार में सीमांचल को लेकर सियासत तेज होती जा रही है. सभी राजनीतिक पार्टियों की नजर सीमांचल पर है. यहां अमित शाह ने रैली की. अब असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को दो दिन के लिए इस क्षेत्र के दौरे पर पहुंच गए. यहां विकास न होने पर उन्होंने मोदी और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला.
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को बिहार के अमौर में कहा, हम सीमांचल का मुद्दा उठाते रहे हैं. यह हर मामले में सबसे पिछड़ा क्षेत्र है. यहां रासेली पुल का निर्माण अधर में लटका हुआ है. यहां एयरपोर्ट की जरूरत है. यहां रेलवे लाइनों की जरूरत है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि न मोदी सरकार और ना ही राज्य सरकार ने इस क्षेत्र के लिए कुछ किया. उन्होंने कहा कि सीमांचल की दुर्दशा है कि यहां से चुने हुए लोग सत्ता में आने के बाद विकास से समझौता कर लेते हैं. अगर हर तीन किमी. पर गंगा नदी पर पुल बन सकते हैं तो यहां क्यों नहीं? ओवैसी सीमांचल के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वह शनिवार को अमौर विधानसभा क्षेत्र के रसेली घाट पहुंचे.
एमआईएमआईएम चीफ ने कहा कि सभी पार्टियों ने तकनीकी रूप से सीमांचल को संकट में डालने के लिए मजबूर किया है. हम सीमांचल के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. हम कोई एनजीओ नहीं हैं. हम आगामी चुनाव लड़ेंगे और जनता जवाब देगी. उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अडानी स्टॉक क्रैश हो गया तो फिर इस मामले में जांच बैठाने में सरकार को समस्या क्या है? उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को राज्य के बाहर कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और यहां सरकार के पास आंकड़े तक नहीं हैं.
सीमांचल के साथ नहीं हुआ न्याय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओवैसी ने बायसी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने 22 साल तक बीजेपी का साथ दिया और आज उन्हें बीजेपी का बी टीम कहा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सीमांचल के चार विधायकों को लालू के बेटे ने खरीद लिया लेकिन सीमांचल के साथ न्यास नहीं हुआ.
2020 में ओवैसी की पार्टी को सीमांचल इलाके की सीटों पर जीत मिली थी. ऐसे में ओवैसी का बिहार में सारा सियासी दारोमदार मुस्लिम बहुल सीमांचल पर ही टिका है, जिसे बचाए रखने के लिए उतर रहे हैं. हालांकि बिहार में सियासी बदलाव के वक्त AIMIM के पांच में से चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








