
सीमांचल का सियासी समीकरण... ओवैसी फैक्टर से किसको फायदा, किसका नुकसान?
AajTak
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को बिहार के सीमांचल में तीन जिलों में वोटिंग होगी जिसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख भी खत्म हो चुकी है. ऐसे में तमाम उम्मीदवार मुस्लिम बहुल इस इलाके में वोटरों को अपने पाले में करने की कोशिश में लगे हुए हैं. ऐसे में ग्राउंड जीरो पर क्या हैं हालात और वोटर इस बार किसका देंगे साथ ये जानने के लिए पढ़िए ये स्पेशल रिपोर्ट.
बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन इलाकों में वोटिंग होनी है उसमें सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र सीमांचल का है जो एक मुस्लिम बहुल इलाका है. सीमांचल के चार जिले जिसमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और अररिया शामिल है और सभी मुस्लिम बहुल इलाके हैं. यहां पर मुसलमानों की आबादी सबसे ज्यादा है. ये चारों लोकसभा सीट इस हिसाब से सभी राजनीतिक दलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है.
पिछले कुछ सालों में "हैदराबाद की पार्टी" के नाम से मशहूर असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने सीमांचल क्षेत्र में काम करना शुरू किया है और जिसका नतीजा 2020 में देखने को मिला जब ओवैसी की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में इस इलाके में पांच सीटों पर जीत हासिल की थी.
बिहार में कोई स्थानीय मुस्लिम चेहरा या नेता नहीं होने का फायदा ओवैसी ने इस इलाके में रहने वाले मुसलमान के बीच उठाया और आज ओवैसी सीमांचल में घर-घर का नाम बन चुके हैं. पिछले तकरीबन 10 सालों से सीमांचल के पिछड़ेपन को बड़ा मुद्दा बनाते हुए ओवैसी लगातार यहां काम कर रहे हैं और इस बार के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने इस इलाके से लड़ने का ऐलान किया है.
पहले उन्होंने ऐलान किया था कि सीमांचल के सभी सीटों के साथ ही बिहार के दूसरे हिस्सों में भी कुल 16 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, हालांकि अब ओवैसी ने दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव में सिर्फ किशनगंज में ही अपना उम्मीदवार उतारा है.
किशनगंज और ओवैसी कनेक्शन
सबसे पहले बात करें किशनगंज की तो किशनगंज इन चारों मुस्लिम बहुल जिलों में सबसे ज्यादा मुसलमान आबादी वाला जिला है जहां पर मुस्लिम समुदाय की आबादी तकरीबन 68 फीसदी है. किशनगंज लोकसभा सीट के अंतर्गत किशनगंज और पूर्णिया जिले के कुछ हिस्से आते हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










