
सीने में 10 घंटे तक फंसी रही गोली, बिल्ली का झपट्टा समझता रहा शख्स
AajTak
राजस्थान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स के सीने में गोली फंसी रही और वह उसे बिल्ली का झपट्टा समझता रहा. शख्स के साथ सो रहे एक दूसरे साथी को जब आसपास गोली का खोल मिला तो लगा कि कहीं सीने में गोली तो नहीं लगी. एक्सरे कराने पर पता चला कि सीने में गोली फंसी है, इसके बाद ऑपरेशन कराया गया.
राजस्थान के जालौर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बिजली विभाग के लाइनमैन के सीने में गोली फंस गई लेकिन उसने बिल्ली का झपट्टा समझते हुए नजरअंदाज किया. 7 घंटे बाद उसे पता चला कि सीने में गोली फंसी हुई है. उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. बता दें कि लाइनमैन के पास अन्य तीन लाइनमैन सोए थे जिन्होंने ना तो कोई फायर सुना ना ही किसी भी प्रकार की आहट हुई. ऐसे में उनके बयान भी हैरान कर रहे हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












