
सीधे घर पर डिलिवर होगा Ola Scooter! सिर्फ इतने में हो रही बुकिंग
AajTak
Ola Scooter ने जब से बाजार में एंट्री की है, तब से धमाल मचाया हुआ है. हालांकि अभी ये ऑफिशियली लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू की है और अब कंपनी ने कहा है कि वह इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलिवरी सीधे ग्राहकों के घर पर करेगी.
Ola Scooter ने जब से बाजार में एंट्री की है, तब से धमाल मचाया हुआ है. हालांकि अभी ये ऑफिशियली लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू की है और अब कंपनी ने कहा है कि वह इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलिवरी सीधे ग्राहकों के घर पर करेगी. फर्स्टपोस्ट की खबर के मुताबिक Ola Electric अपने Series-S स्कूटर की डिलिवरी के लिए ‘डायरेक्ट-2-कंज्यूमर’ (D2C) मॉडल अपनाएगी और सीधे ग्राहक के घर पर स्कूटर की डिलिवरी करेगी. Ola Electric अपने आप को व्हीकल मैन्युफैक्चर कंपनी के बजाय टेक-मोबिलिटी स्टार्टअप कहती है. खबर के मुताबिक ना सिर्फ Ola Scooter की डिलिवरी घर पर करेगी बल्कि डोरस्टेप सर्विस भी देगी. इससे कंपनी को पारंपरिक डीलरशिप नेटवर्क स्थापित नहीं करना होगा जिसमें काफी रिसोर्स खर्च होते हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












