
सीधी बस हादसा: आज सुबह दो और लाशें बरामद, अब तक 49 शव मिले, 5 लोग अब भी लापता
AajTak
मध्य प्रदेश के सीधी में आज सुबह से फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. नहर के किनारे एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम आज लाशों की तलाश कर रही है. आज दो लाशें मिली हैं.
मध्य प्रदेश के सीधी में आज सुबह से फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. नहर के किनारे एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम आज लाशों की तलाश कर रही है. आज दो लाशें मिली हैं. अब तक कुल 49 लाश बरामद हुए है. अभी 5 और लाशों की तलाश बाकी है. मौके पर एडिशनल एसपी अंजू लता समेत भारी पुलिस बल तैनात है. गौरतलब है कि 50 से अधिक यात्रियों से भरी बस सीधी जिले से सतना जा रही थी. बताया जा रहा है कि रास्ते पर जब सामने से बोलेरो गाड़ी आ रही थी तब बस ड्राइवर ने उसे साइड देने की कोशिश की और उसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और बस नहर में समा गई. बस में नर्सिंग की परीक्षा देने छात्र सीधी से सतना जा रहे थे.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











