
सीढ़ियों से गिरे सिंगर जुबिन नौटियाल, कोहनी, पसली और सिर में भी आई चोट
AajTak
सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को घर पर सीढ़ियों से गिर गए. इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. जुबिन नौटियाल की एल्बो और पसलियों में चोट आई है. इसके अलावा उनके सिर और माथे पर भी चोट आई है. जुबिन नौटियाल को मुंबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को घर पर सीढ़ियों से गिर गए. इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. जुबिन नौटियाल की कोहनी टूट गई हैं. इसके अलावा उनके सिर, पसलियों और माथे पर भी चोट लगी है. जुबिन नौटियाल को मुंबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जुबिन नौटियाल का नया गाना तू सामने आए हाल ही में रिलीज हुआ है. इस गाने को उन्होंने सिंगर योहानी के साथ गाया है. गुरुवार को नौटियाल और योहानी साथ गाने के लॉन्च पर देखा गया था. इसके बाद ही उन्हें चोट लगी. इस एक्सीडेंट के चलते सिंगर को अपने दाएं हाथ का ऑपरेशन करवाना पड़ेगा. उन्हें डॉक्टरों ने दांए हाथ का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है.
टॉप गानों के सिंगर हैं जुबिन
सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपना नाम इंडस्ट्री में काफी मेहनत से बनाया है. पिछले दिनों उनके एक के बाद एक गाने रिलीज हुए हैं. इसमें मानिके गाने वाली योहानी के साथ तू सामने आए और फिल्म गोविंदा नाम मेरा का गाना बना शराबी शामिल है. फिल्म थैंक गॉड के गाने मानिके को भी जुबिन ने योहानी के साथ गाया था.
इससे पहले भी जुबिन नौटियाल ढेरों हिट गाने दे चुके हैं. उनके ग्लोबल हिट गानों की लिस्ट काफी लंबी है. इसमें रातां लंबियां, लुट गए, हमनवा मेरे, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा और तुझे कितना चाहने लगे हम शामिल हैं. अपनी मधुर आवाज और क्यूट लुक्स के साथ जुबिन आज लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं. उनके गाने तो चार्टबस्टर है ही, साथ ही उनकी फीमेल फॉलोइंग काफी बढ़िया है.
जब जुबिन हुए थे ट्रोल

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












