
'सीट छोड़ो, 8 लाख रुपये लो', एयरलाइन ने पैसेंजर को क्यों दिया ऑफर?
AajTak
अमेरिका की एक एयरलाइन कंपनी ने कथित तौर पर कुछ पैसेंजर्स को एक फ्लाइट में सफर नहीं करने के लिए करीब 8-8 रुपये देने की पेशकश की.
फ्लाइट में सफर ना करने के लिए एक एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को गजब का ऑफर दिया. कंपनी ने कुछ यात्रियों को सीट छोड़ने के बदले 8-8 लाख रुपए देने की घोषणा की.
यह मामला अमेरिका का है. डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट, ग्रैंड रैपिड्स (मिशीगन) से मिनियापोलिस, मिनेसोटा जा रही थी. इसी दौरान डेल्टा एयरलाइंस के स्टाफ ने ऐलान किया कि फ्लाइट ओवरबुक हो गई है.
स्टाफ ने कहा कि जो भी यात्री अभी जाने वाली फ्लाइट में यात्रा नहीं करेंगे, उनको इसके बदले दूसरी फ्लाइट में भेजा जाएगा. इन यात्रियों को 8 लाख रुपए भी मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे. जेसन एटन नाम के यात्री ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया.
2017 में तीन सदस्यों वाले ब्रिटिश परिवार को डेल्टा एयरलाइंस ने साढ़े आठ लाख रुपए दिए थे. तब भी ओवरबुक होने का मामला सामने आया था. फ्लाइट न्यूयॉर्क से फ्लोरिडा जा रही थी.
'इंडिपेंडेट' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि कि एयरलाइन कंपनी ने अंत में यात्रियों को कितने पैसे दिए. लेकिन इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
इसी साल डेल्टा ने घोषणा की थी कि ओवरबुक फ्लाइट में अपनी सीट छोड़ने वाले यात्रियों को मुआवजा मिलेगा. दरअसल, डेल्टा एयरलाइंस ने यह कदम इसलिए उठाया था क्योंकि उस साल यूनाइटेड एयरलाइंस ने अपने कर्मचारी को बिठाने के लिए बुकिंग वाले यात्री को घसीटते हुए प्लेन से नीचे उतार दिया था.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












