
सीजफायर खत्म, इजरायल ने गाजा में फिर से शुरू किया हमास के खिलाफ अपना ग्राउंड ऑपरेशन
AajTak
इजरायल और हमास के बीच पिछले सात दिनों से जारी संघर्ष विराम आज खत्म हो गया है. इजरायली सेना आईडीएफ ने बताया कि हमास ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है जिसके बाद उसने गाजा में अपने ग्राउंड ऑपरेशन को फिर से शुरू कर दिया है.
इजरायल और हमास के बीच बीते कुछ दिनों से जारी संघर्ष विराम अब खत्म हो गया है. इजरायली सेना ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि हमास ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए इजरायली क्षेत्र में गोलीबारी की है. इसके बाद आईडीएफ ने गाजा में हमास के खिला अपना ग्राउंड ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है. आईडीएफ ने बताया कि किबुत्ज़ होलिट में आज एक अलर्ट सक्रिय किया गया था जिसकी समीक्षा की जा रही है.
7 दिन तक चला संघर्ष विराम
आपको बता दें कि इजरायल और हमास के बीच चार दिन का युद्ध विराम समझौता 24 नवंबर से 30 नंवबर तक चला था और इस दौरान दोनों तरफ से लोगों (बंधकों और कैदियों) की रिहाई की गई थी. संघर्ष विराम को लागू करवाने में कतर और अमेरिका ने अहम भूमिका निभाई थी.
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि उनका देश सभी बंधकों की वापसी, हमास के खात्मे और यह वादा करने के लिए प्रतिबद्ध है कि गाजा अब इजरायली नागरिकों के लिए खतरा पैदा नहीं करेगा.
5 से अधिक बंधक रिहा
इजरायल और हमास सीजफायर के तहत बीते एक हफ्ते में हमास ने 75 से अधिक बंधकों को रिहा कर दिया है. इसके बदले में इजरायल ने भी फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया था. कतर की मध्यस्थता की वजह से हुए इस सीजफायर के तहत कई विदेशी नागरिकों को भी हमास ने रिहा किया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











