सीक्रेट Beach House जहां शादी के बाद भी एक्स गर्लफ्रेंड संग छुट्टियां मनाते थे बिल गेट्स
AajTak
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने हाल ही में अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स से 27 साल के वैवाहिक जीवन के बाद तलाक लेने की घोषणा की है. हालांकि इस डिवोर्स की घोषणा के साथ ही बिल गेट्स की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं.
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने हाल ही में अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स से 27 साल के वैवाहिक जीवन के बाद तलाक लेने की घोषणा की है. हालांकि इस डिवोर्स की घोषणा के साथ ही बिल गेट्स की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं. (फोटो क्रेडिट: Airbnb) गौरतलब है कि बिल गेट्स के तलाक की घोषणा के साथ ही टाइम मैगजीन का एक आर्टिकल वायरल होने लगा था. साल 1997 में लिखे गए इस आर्टिकल में कहा गया है कि बिल गेट्स का अपनी पत्नी के साथ एक करार था जहां वे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड एन विनब्लेड से मिलने के लिए हर साल जाया करते थे. (फोटो क्रेडिट: Airbnb) न्यूयॉर्क पोस्ट वेबसाइट ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं जिनमें इस बीच हाउस को देखा जा सकता है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ये बीच हाउस एन का है लेकिन ये साल 2016 से किराए पर दिया गया है. इसी लोकेशन पर हर साल बिल गेट्स अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए जाया करते थे. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












