
'सीएम केजरीवाल के खिलाफ अभद्र भाषा बोलकर पद की गरिमा गिरा रहे LG', AAP ने बोला हमला
AajTak
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के छठ पूजा को लेकर दिए बयान के बाद से उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच शुरू हुई जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. अब एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने एलजी पर टिप्प्णी करते हुए उन्हें नसीहत दी कि सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर पद की गरिमा ना गिराएं.
दिल्ली में छठ पूजा को लेकर आम आदमी पार्टी और एलजी वीके सक्सेना के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. अब AAP ने फिर एलजी के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी. उसने कहा- हम एलजी द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा का कड़ा विरोध करते हैं. वह रोज सार्वजनिक रूप से सीएम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर अपने पद की गरिमा को कम कर रहे हैं.
AAP ने कहा कि सीएम एक निर्वाचित प्रतिनिधि हैं, जो लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक वोटों के अंतर से चुनाव जीते हैं. सीएम को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाना एलजी का काम नहीं है. एलजी चीप पब्लिसिटी चाहते हैं. वह रोज अखबारों में अपना नाम देखना चाहते हैं.
वहीं उपराज्यपाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखकर उन्हें सलाह दी कि छठ पूजा पर गलत तथ्यों के आधार पर सार्वजनिक बयान देने से परहेज करें. इससे पहले उन्हाेंने यमुना के किनारे बने घाटों पर छठ पूजा करने को मंजूरी दी. साथ ही सीएम को निर्देश दिए हैं कि वह घाटों की सफाई करवाएं और श्रद्धालुओं के लिए पानी की व्यवस्था करें.
केजरीवाल ने यह दिया था बयान
अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि यमुना में कहीं भी छठ का पर्व किया जा सकता है लेकिन उपराज्यपाल सक्सेना ने यह साफ किया है कि छठ की पूजा सिर्फ तय घाटों पर ही की जाएगी. इसके साथ ही सक्सेना ने केजरीवाल को हिदायत दी कि वे अधूरी और भ्रामक जानकारी जनता के साथ साझा न करें.
इसके मद्देनजर एलजी ने राजस्व और पर्यावरण विभागों को यमुना में प्रदूषण के संबंध में एनजीटी के आदेशों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने केजरीवाल सरकार से छठ करने वालों के लिए निर्धारित घाटों की साफ सफाई और यमुना के पानी की सफाई को सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









