
सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव गुट के कार्यकर्ता ने FB पर की अश्लील टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
AajTak
मुंबई पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 509 (महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य), 153- ए (1) (दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ फेसबुक पर कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता, अंधेरी निवासी 56 वर्षीय महिला है. उसके अनुसार जिस फेसबुक अकाउंट पर अश्लील टिप्पणी पोस्ट की गई थी, वह शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ता के नाम पर है.
शिकायतकर्ता महिला अंधेरी विधानसभा क्षेत्र के लिए शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की समन्वयक है. महिला के मुताबिक ऑनलाइन न्यूज पढ़ते समय उसकी नजर इस अश्लील टिप्पणी पर पड़ी, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट का उद्देश्य एक महिला की गरिमा का अपमान करना था.
मुंबई पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 509 (महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य), 153- ए (1) (दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. तीन दिनों में शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं के खिलाफ यह दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है.
आदित्य ठाकरे पर कल दर्ज हुई थी एफआईआर
इससे पहले मुंबई पुलिस ने शनिवार को उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ लोअर परेल में डेलिस्ले रोड ब्रिज का अवैध रूप से उद्घाटन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी. मुंबई नगर निगम के सड़क विभाग की ओर से शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे और अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ एनएम जोशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने यह केस दर्ज किया.
आदित्य ने कर दिया निर्माणाधीन पुल का उद्घाटन

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









